मंदिर, स्नान तिथियाँ, गाइड खोजें…
वापस
भक्तिधाम
मंदिर

भक्तिधाम

भक्तिधाम नासिक का एक प्रसिद्ध धार्मिक एवं शांतिपूर्ण मंदिर परिसर है। यहाँ विभिन्न हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर, सुंदर उद्यान और भक्तिमय वातावरण देखने को मिलता है। यह स्थान श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है।

देवी-देवता एवं मंदिर:

- यहाँ विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिर स्थित हैं। इनमें भगवान शिव (पशुपतिनाथ), भगवान श्रीकृष्ण और राधा, भगवान विष्णु के विभिन्न अवतार, संत जालाराम बाप्पा, सप्तशृंगी माता और भगवान गणेश के मंदिर शामिल हैं।

स्थापना एवं प्रबंधन:
- पहले यह मंदिर परिसर कैलास मठ के नाम से जाना जाता था।
- इसकी स्थापना वर्ष १९२० में स्वामी हृदयानंद महाराज ने की थी।
- वर्तमान में इस मंदिर परिसर का प्रबंधन कैलास मठ ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।
गतिविधियाँ एवं विशेषताएँ:
- यह स्थान वैदिक शिक्षा, अनुसंधान और आध्यात्मिक प्रवचनों के लिए प्रसिद्ध है।
- यहाँ नियमित रूप से पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं।
- मंदिर परिसर में धार्मिक पुस्तकों और धर्मग्रंथों की बिक्री के लिए एक केंद्र भी है।
समय:
- सामान्यतः यह प्रतिदिन सुबह ६:०० बजे से रात ९:०० बजे तक खुला रहता है।
- सुबह, दोपहर और शाम लगभग ७:०० बजे प्रमुख आरती एवं पूजा-अर्चना की जाती है।
भक्तिधाम, स्थान: दिंडोरी नाका / पेठ रोड के पास, पंचवटी, नासिक। नासिक के केंद्रीय बस स्टैंड से लगभग २ किलोमीटर की दूरी पर स्थित।
दिशा-निर्देश